logo

jharkhand news की खबरें

सारण आर्केस्ट्रा छापेमारी : झारखंड समेत बिहार-झारखंड की 9 नाबालिग लड़कियां बचाईं गईं, 2 गिरफ्तार

सारण जिले में पुलिस और रेस्क्यू टीम ने शनिवार को आर्केस्ट्रा संचालकों के ठिकानों पर संयुक्त छापेमारी करके 9 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया और 2 आर्केस्ट्रा कर्मियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में एक बालक भी निरुद्ध किया गया। 

मनरेगा खत्म करने के खिलाफ सड़क पर उतरा झामुमो, VB GRAM G बिल के विरोध में धनबाद में जोरदार प्रदर्शन

केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा को रद्द कर VB GRAM G (विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन, ग्रामीण) बिल पास किए जाने के विरोध में आज झामुमो धनबाद जिला की ओर से जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं एकदिवसीय धरना आयोजित किया गया।

झारखंड में एंबुलेंस और ममता वाहन अब मोबाइल ऐप से बुक होंगे; ओला/उबर जैसे सिस्टम से मिलेगी त्वरित सेवा

झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक तेज़, पारदर्शी और सुलभ बनाने के लिए एक मोबाइल ऐप आधारित बुकिंग सिस्टम लागू करने का निर्णय लिया है, जिससे 108 एंबुलेंस और ममता वाहन को ओला/उबर के समान ऐप के माध्यम से सीधे बुक किया जा सकेगा। 

झारखंड को 275 करोड़ रुपये का 15वें वित्त आयोग का फंड जारी, पंचायतों व ग्रामीण विकास को बड़ी आर्थिक मदद

है। यह राशि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए राज्य के सभी 24 जिलों, 253 प्रखंडों और 4,342 ग्राम पंचायतों को समर्थन देने के उद्देश्य से जारी की गई है। 

बिहार : मंत्री संजय प्रसाद यादव की माताजी के श्रद्धांजलि समारोह में शामिल हुए सीएम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज मंत्री संजय प्रसाद यादव की माताजी स्वर्गीय प्राणवती देवी के “श्रद्धांजलि समारोह सह शांति भोज” में सम्मिलित हुए। बड़ी ढाका स्थित समारोह स्थल पर मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय प्राणवती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद

सहायक आचार्य के पोस्टिंग को लेकर शिक्षक नाराज, SOP से पोस्टिंग की मांग; महिलाओं ने बताई पीड़ा

राजधानी रांची में सहायक आचार्यों की नियुक्ति के बाद अब पोस्टिंग को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। नवनियुक्त शिक्षकों ने जिला प्रशासन पर मनमानी और बिना किसी SOP (नियम) के पोस्टिंग करने का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है।

नेतरहाट प्रवेश परीक्षा में संत मरियम स्कूल की बड़ी उपलब्धि, 4 छात्रों का हुआ चयन

नेतरहाट प्रवेश परीक्षा सत्र 2025–26 का परिणाम 22 दिसंबर 2025 को घोषित कर दिया गया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में संत मरियम स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।

नेत्रहीन परिवार की उजड़ गई दुनिया, कड़कड़ाती ठंड में सड़क पर रहने को हैं मजबूर

गिरिडीह जिले के गांडेय विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जीतपुर पंचायत के एक गांव में 20 दिसंबर को मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जीतपुर गांव निवासी महेंद्र मंडल और उनकी दो बेटियों का आशियाना वन विभाग की कार्रवाई में तोड़ दिया गया।

अटल विचार वाहिनी ने वाजपेयी को किया याद, वक्ताओं ने कहा- 'साकार हो रहे अटल जी के सपने'

भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर जमशेदपुर में अटल विचार वाहिनी के तत्वावधान में गुरूवार की संध्या एक स्थानीय होटल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

40 लाख की ठगी का पर्दाफाश! जामताड़ा पुलिस की कार्रवाई में एक गिरफ्तार

जामताड़ा के मिहिजाम थाना क्षेत्र में करीब 40 लाख रुपये की बड़ी ठगी के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

रांची के पर्ल ऑर्किड अपार्टमेंट में लगी आग, दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना अरगोड़ा चौक के समीप स्थित एक अपार्टमेंट में आज शुक्रवार को अचानक आग लग गई। आग लगने की घटना के बाद अपार्टमेंट और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

BBMKU का दूसरा दीक्षांत समारोह आज, राज्यपाल संतोष गंगवार मेधावी छात्रों को सौंपेंगे गोल्ड मेडल

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह आज शुक्रवार को धनबाद के न्यू टाउन हॉल में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे होनी है।

Load More